खर्राटे लेने के कारण होती है शर्मिंदगी ? ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे आराम

By प्रिया मिश्रा | Aug 06, 2021

खर्राटे की समस्या बहुत आम है। खर्राटे लेने वाले को इस बात का पता भी नहीं चलता है कि वह नींद में खर्राटे ले रहा है। लेकिन इससे साथ वाले व्यक्ति की नींद खराब होती है। खर्राटे लेने की कई वजह हो सकती है जैसे थकान, तनाव, मोटापा या स्लीप एपनिया जैसी बीमारी के कारण भी खर्राटे की समस्या हो सकती है। आमतौर पर हम खर्राटे को हल्के में लेते हैं लेकिन यह किसी गंभीर दिल की बीमारी का संकेत भी हो सकता है। अगर आप भी खर्राटों की समस्या में जूझ रहे हैं तो आज का लेख जरूर पढ़ें। आज हम आपको खर्राटों की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं- 


हल्दी 

हल्दी में औषधीय गुण होते हैं जिससे खर्राटों की समस्या में फायदा होता है। हल्दी में एंटीइंफ्लामेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो नाक में जमाव को खत्म करने में मदद करते हैं। इससे साँस लेना आसान हो जाता है और खर्राटों में फायदा होता है। इसके लिए  रोजाना एक गिलास दूध में हल्दी डालकर पिएँ। ऐसा करने से खर्राटों की समस्या में जल्द लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें: बाजार से खरीदनी है अच्छी और मीठी लौकी तो फॉलो करें यह टिप्स

देसी घी 

देसी घी भी खर्राटों की समस्या से छुटकारा पाने का एक असरदार घरेलू नुस्खा है। देसी घी कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है जिससे नाक ब्लॉकेज ठीक होती है और अच्छी नींद आती है। रोजाना सोने से पहले देसी घी की एक-एक बूँद अपनी नाक के दोनों छिद्रों में डालें। ऐसा करने से आपको खर्राटों की समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप चैन की नींद सो पाएंगे। 


जैतून का तेल 

खर्राटों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैतून का तेल सूजन को कम करने में मदद करता है जिससे खर्राटों की समस्या में फायदा होता है। इसके लिए आप एक चम्मच जैतून के तेल में एक चम्मच शहद मिलाकर सोने से पहले इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से खर्राटों से जल्द छुटकारा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह घरेलू नुस्खे

इलायची  

इलायची के सेवन से भी खर्राटों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे नाक के छिद्रों को खोलने में मदद मिलती है जिससे सांस लेने में आसानी होती है। इसके लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच इलायची पाउडर डालकर पिएँ। नियमित रूप से इसका सेवन करने से बंद नाक को खोलने में मदद मिलेगी और खर्राटों से छुटकारा मिलेगा।    


पुदीने का तेल 

खर्राटों की समस्या से निजात पाने के लिए आप पुदीने के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं जिससे गले और नाक के छिद्रों की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए एक गिलास पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदे डालकर इससे गरारे करें। नियमित रूप से ऐसा करने से खर्राटों से राहत मिलेगी।

 

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

भाजपा ने आयोग से निकम को ‘बदनाम’ करने के लिए वडेट्टीवार के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया

Southern Lebanon में इजराइली हमले में चार नागरिकों की मौत: मीडिया

Puri Assembly Seat के कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला, घायल

Delhi में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया