सीने में जलन से हैं परेशान तो आजमाएं ये आसान घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगी राहत

By प्रिया मिश्रा | Jan 21, 2022

अक्सर खाना खाने के बाद सीने में जलन होने लगती है। यह एक आम समस्या है जिससे कई लोग परेशान हैं। दरअसल खाना पाचन की प्रक्रिया में हमारा पेट एक ऐसे एसिड को बनाता है जो खाने को पचाने में मदद करता है। लेकिन कई बार यह एसिड आवश्यकता से अधिक मात्रा में बन जाता है जिससे सीने में जलन महसूस होती है। इसके लिए आमतौर पर लोग दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू उपचारों से भी सीने में जलन की समस्या को ठीक कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको एसिडिटी या सीने की जलन को दूर करने के कुछ कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं - 

पेट की जलन में अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको खाना खाने के बाद सीने में जलन की शिकायत है तो खाना खाने के बाद रक छोटा टुकड़ा अदरक का चबाकर खाएं या अदरक की चाय बनाकर पिएँ। इससे आपको सीने में जलन से जल्द आराम मिलेगा। 

अजवाइन 

एसिडिटी या पेट में जलन होने पर आप अजवाइन के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच अजवाइन को एक कप पानी में उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए तो इसे गैस से उतार लें और ठंडा कर लें। जब पानी ठंडा हो जाए तो इसमें काला नमक मिलाकर पिएं। ऐसा करने से एसिडिटी की समस्या से जल्द छुटकारा मिलेगा।


एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका भी सीने में जलन से राहत दिलाने में एक कारगर घरेलू नुस्खा है। इसके सेवन से पेट में एसिड का लेवल कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए एक चम्‍मच एप्‍पल सिडर विनेगर को एक गिलास पानी के साथ मिलकर पिएँ। 

गुड़ 

आपने देखा होगा कि खाना खाने के बाद मीठे में गुड़ दिया जाता है। दरअसल, गुड़  हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन क्रिया को तेज करता है और पेट में एसिड को बढ़ने से रोकता है। अगर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाकर एक गिलास पानी पी लें।

इसे भी पढ़ें: किचन से आने वाली बदबू मिनटों में होगी दूर, बस अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय

ऐलोवेरा

ऐलोवेरा हमारे स्वास्थ्य और त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है यह तो आप जानते ही होंगे। एलोवेरा जूस के सेवन से पेट संबंधी समस्याओं में लाभ होता है। अगर आपको सीने में जलन हो रही हो तो खाना खाने के आधे घंटे पहले ¼ कप एलोवेरा जूस पिएँ।

मुलैठी 

मुलैठी को आयुर्वेद में बहुत फायदेमंद औषधि माना गया है। सीने में जलन की समस्या में मुलेठी के सेवन से तुरंत लाभ मिलता है। इसमें कई आयुर्वेदिक तत्व होते हैं जो सीने की जलन को खत्म करने में मदद करते हैं। मुलेठी जड़ों को पीस कर इसका चूर्ण बनाएं और नियमित सेवन करें। ऐसा करने से आपको सीने में जलन की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

तुलसी

तुलसी प्राकृतिक गुणों से भरपूर है। कई बीमारियों में तुलसी को रामबाज इलाज माना जाता है। अगर सीने में जलन से [परेशान हैं तो सुबह उठकर तुलसी के कुछ पत्तों को चबाएं। इससे आपका पेट दिन भर ठंडा रहेगा और गैस या जलन की शिकायत नहीं होगी।

नींबू 

नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्री होती है। सीने में जलन होने पर नींबू और काला नमक पानी में मिला कर पिएँ। इससे बाइल जूस बनाता है, जो खाने को पचाने का काम करता है। ऐसा करने से सीने में जलन नहीं होगी।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Delhi Police Intelligence System | बड़े विरोध प्रदर्शनों से पहले दिल्ली पुलिस मजबूत करेगी अपना इंटेलिजेंस नेटवर्क, स्पेशल ब्रांच रखेगी हर हलचल पर नजर

Daily Egg Consumption: रोजाना अंडा खाने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके Health Benefits

UPI के 10 साल पूरे, PM Modi ने सराहा, 13 हजार गुना बढ़े डिजिटल लेनदेन

Famous Temple: मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक Matangeshwar Temple में साक्षात महादेव, जानिए मंदिर का रोचक इतिहास