संतान सुख पाने के लिए करें ये अचूक ज्योतिष उपाय, सूनी गोद जल्द भर जाएगी

By प्रिया मिश्रा | Jan 17, 2022

शादी के बाद हर दंपति की इच्छा होती है कि जल्दी उनके आँगन में बच्चे की किलकारी गूंजे। माँ बनना हर महिला का सपना होता है लेकिन कई बार उनका ये सपना किसी कारणवश पूरा नहीं हो पाता। माँ बनने की लालसा में स्त्रियां पूजा-पाठ से लेकर तांत्रिक-टोटका और दवा-दारु सब उपाय करती हैं लेकिन फिर भी वे इस सुख से वंचित रह जाती हैं। सालों-साल तक कोशिश करने के बाद भी कई महिलाएं माँ नहीं बन पाती हैं और ये उनके लिए मानसिक तनाव और पीड़ा का मुख्य कारण बन जाता है। लेकिन निराश ना हों, आज हम आपको कुछ ऐसे अचूक उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आपकी गोद  जल्दी भर जाएगी -

इसे भी पढ़ें: गहरी और स्पष्ट हो यह रेखा तो व्यक्ति जीता है लंबी उम्र, 70 साल से अधिक होगी आयु

मदार की जड़  कमर में बांधें

यदि शादी के कई के वर्षों के बाद भी स्त्री गर्भवती नहीं हो पा रही है तो मदार की जड़ शुक्रवार को उखाड़ लें और उसे स्त्री की कमर में बांधने से गर्भधारण होता  है।


गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें

जो स्त्री गर्भ धारण नहीं कर पा रही है उसे प्रतिदिन नहाकर गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करना चहिए, ऐसा करने से संतान धन प्राप्त होता है।


गाय की सेवा करें

अगर  संतान सुख चाहते हैं तो गाय और उसके बछड़े की सेवा करें।  अपने खाने का आधा हिस्सा गाय को खिलाएं और उससे प्रार्थना करें, जल्द ही आपको खुशखबरी मिलेगी।


पशुओं को रोटी खिलाएं

हर महीने अपने परिवार के सदस्यों और घर में आने वाले मेहमानों की संख्या से ज़्यादा रोटी बनाकर पशुओं को खिलाने से जल्द ही संतान की प्राप्ति होती है।


गाय को खिलाएं आटे की लोई

अगर आपको बच्चे की चाहत है तो गेंहू के आटे की लोई बनाकर उसमें भीगी चने की दाल और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर रोज़ गाय को खिलाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।


कुत्ते को दें खाना

रोज़ाना अपने खाने में से तीन निवाले निकाल कर कुत्ते को खिलाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

इसे भी पढ़ें: घर में इन मूर्तियों को रखने से बढ़ता है गुडलक, जीवन में आती है खुशहाली

पीपल पर जल चढ़ाएं

रविवार को छोड़कर रोज़ाना पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें।


पलाश  के पत्तों से होगी संतान प्राप्ति

पलाश या टेशू  के पांच पत्ते किसी स्त्री के दूध में पीसकर बांझ स्त्री को मासिक धर्म के चौथे दिन स्नान करके खिलाने से उसे संतान सुख मिलता है।


भिखारियों को गुड़ दान करें

गुरुवार को भिखारियों को गुड़ दान करें, जल्द ही खुशखबरी सुनने को मिलेगी।


गुरुवार को उपवास करें

जिन दंपतियों संतान नहीं हो रही है, वे गुरुवार को उपवास करें और पीली वस्तुएं दान में दें। इस दिन पीले वस्त्र पहनें और पीला भोजन ही खाएं।

 

- प्रिया मिश्रा

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी