गहरी और स्पष्ट हो यह रेखा तो व्यक्ति जीता है लंबी उम्र, 70 साल से अधिक होगी आयु

palmistry

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में आयु रेखा को देख कर व्यक्ति की आयु का अनुमान लगाया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के हाथ में आयु रेखा लंबी हो और बीच में टूटी ना हो और स्पष्ट हो, ऐसे लोग अधिक वर्षों तक जीते हैं।

ज्योतिषविद्या में हस्तरेखा का बहुत महत्व है। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हमारी हथेली पर बनी रेखाएँ हमारे भाग्य और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताती हैं। हमारी हथेली में भाग्‍य रेखा, ह्रदय रेखा, जीवन रेखा, विवाह रेखा और आयु रेखा जैसी कई प्रकार की रेखाएं होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में आयु रेखा को देख कर व्यक्ति की आयु का अनुमान लगाया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के हाथ में आयु रेखा लंबी हो और बीच में टूटी ना हो और स्पष्ट हो, ऐसे लोग अधिक वर्षों तक जीते हैं। वहीं यदि आयु रेखा बीच में कट रही हो तो यह अल्पायु का सूचक हो सकती है। ज्योतिशास्त्र में आयु का अनुमान लगाने के कई अन्य तरीके भी बताए गए हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे जान सकते हैं कि आपकी आयु कितनी होगी-

इसे भी पढ़ें: घर में इन मूर्तियों को रखने से बढ़ता है गुडलक, जीवन में आती है खुशहाली

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हथेली में नीच मंगल स्थान से शुक्र पर्वत को गोल घेरते हुए मणिबंध तक पतली, स्पष्ट और अटूट रेखा जा रही हो तो यह पूर्ण आयु रेखा मानी जाती है। जिस व्यक्ति की हथेली पर पूर्ण आयु रेखा होती है वह 70 साल से अधिक जीवित रहता है। लेकिन यदि आयु रेखा को कोई रेखा काट रही हो और जीवन रेखा आगे न बढ़ रही हो तो यह शुभ संकेत नहीं है। वहीं, अगर रेखा कटने के बाद आगे बढ़ रही हो तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति के जीवन में कष्ट होगा लेकिन खतरा टल जाएगा। 

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हथेली में कलाई के पास कुछ गोल रेखाएं होती हैं, जिसे मणिबंध रेखा कहते हैं। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हाथ में प्रत्येक मणिबंध रेखा की आयु 25 वर्ष मानी गई है। इस हिसाब से कलाई में जितनी मणिबंध रेखा होती है, व्यक्ति की आयु उसी के अनुरूप होती है। यानी यदि किसी के हाथ में दो मणिबंध रेखाएं हों तो व्यक्ति की उम्र 40-50 वर्ष होगी। ध्यान देने योग्य बात यह है कि किसी भी व्यक्ति के हाथ में इसकी संख्या अधिकतम चार हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: साल 2022 में मूलांक 9 वलों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, किसी नए रिश्ते की होगी शुरुआत

माथे की लकीरों को देखकर भी आयु का अनुमान लगाया जा सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार माथे की हर रेखा 20 वर्ष की आयु को दर्शाती है। यानी किसी के माथे पर 3 रेखाएं हों तो व्यक्ति की उम्र 55-60 वर्ष होती है। 

उंगली की लंबाई से भी आयु का अनुमान लगाया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार यदि अपनी उंगली से शरीर की लंबाई नापने पर व्यक्ति 108 उंगली का होता है तो वह अधिक वर्षों तक जीवित रहता है। ऐसे व्यक्ति की आयु 70 वर्ष तक होती है। वहीं, शरीर की लंबाई 100 उंगली की होने पर व्यक्ति मध्यम आयु तक जीने वाला होता है। यदि किसी व्यक्ति की लंबाई 90 वर्ष या उससे कम हो तो व्यक्ति अल्पायु होता है।

- प्रिया मिश्रा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़