Summer Fashion: समर सीजन में ट्राई करें ये लाइट कलर के आउटफिट्स, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

By अनन्या मिश्रा | Jun 17, 2024

गर्मियों में मौसम में आउटफिट का चुनाव करने में काफी कंफ्यूजन रहती है। क्योंकि इस मौसम में हम ऐसी ड्रेस की तलाश करते हैं, जिसमें कंफर्टेबल होने के साथ स्टाइलिश लुक नजर आए। वहीं आउटफिट भी ऐसा होना चाहिए, जिसको आप आराम से कैरी कर सकें। ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में अपनी ड्रेस के चुनाव को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी ड्रेसेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप गर्मियों में आराम से कैरी कर सकती हैं और इन आउटफिट्स में आपका लुक भी स्टाइलिश लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Saree Styling Tips: पार्टी या फंक्शन के लिए प्री-ड्रेप साड़ी को ऐसे करें कैरी, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

 

चेक लाइन ड्रेस

अगर आप भी गर्मी के मौसम में स्टाइलिश और कूल नजर आना चाहती हैं, तो आपको चेक ए-लाइन वाली लाइट ग्रीन वाइट ड्रेस कैरी करना चाहिए। इस तरह की ड्रेस को आप इस मौसम में आराम से कैरी कर सकती हैं। इस ड्रेस में आप कंफर्टेबल होने के साथ ही काफी सुंदर नजर आएंगी। इस ड्रेस के साथ आप हील्स या फिर शूज कैरी कर सकती हैं। आपको ऑनलाइन ऐसी ड्रेस आसानी से मिल जाएगी। वहीं आप चाहें तो मार्केट से भी ऐसे ड्रेस ले सकती हैं।

फ्लेयर्ड ऑफस्लीव ब्लू ड्रेस

गर्मी के मौसम में पसीना बहुत आता है, जिसके कारण हैवी ड्रेस कैरी करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में आप गर्मियों में कॉलर वाली फ्लेयर्ड ऑफ स्लीव ब्लू ड्रेस चुन सकती हैं। गर्मियों में पहनने के लिए यह ड्रेस एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इस ड्रेस के साथ आप  सैंडल या फिर हाई हील्स कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक अट्रैक्टिव नजर आएगा। इस तरह की ड्रेस आप ऑनलाइन या मार्केट से ले सकती हैं।

मिडी ड्रेस

अगर आप न्यू ट्रेंड की तलाश में हैं, तो आप पीच कलर की मिडी ड्रेस कैरी कर सकती हैं। गर्मियों के लिहाज से यह ड्रेस एकदम परफेक्ट है। इस ड्रेस में आपका लुक निखरकर आएगा। वहीं इसके साथ आप हल्की हील्स वाले फुटवियर या फिर फ्लैट्स फुटवियर कैरी कर सकती हैं। बता दें कि अगर आपको भी ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद है, तो इसमें आपको कई कलर ऑप्शन भी मिल जाएंगे। वहीं मार्केट से भी आप इस तरह की ड्रेस ले सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

पैसा कभी हमारे बीच नहीं आया: Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के एलिमनी ठुकराने पर Jay Bhanushali का दिल जीतने वाला रिएक्शन

Mumbai Mayor के दफ्तर, Amitabh Bachchan के आवास और Diljit Dosanjh के शो पर बम हमले की धमकी

अरुणाचल सीमा तनाव पर PM Narendra Modi संसद को विश्वास में लें: Congress

UP MLC Election: फतेहपुर में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास, Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना