रक्षाबंधन के दिन दिखना है स्टाइलिश तो ट्राई करें ये ऑउटफिट आइडियाज

By प्रिया मिश्रा | Aug 06, 2022

रक्षाबंधन का दिन भाई और बहन दोनों के लिए बेहद खास होता है लेकिन लड़कियों को इस दिन का खास इंतज़ार होता है। रक्षाबंधन पर महिलाऐं सजती-संवरती हैं और अपने भाइयों को राखी बांधती हैं। रक्षाबंधन से पहले ही महिलाऐं तैयारियाँ शुरू कर देती हैं। हर किसी के मन में बस यही ख्याल होता है कि वह सबसे सुंदर दिखे। अब मौका इतना खास है तो, आपकी ड्रेस भी खास होनी चाहिए। अगर आप भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि रक्षाबंधन पर क्या पहनें तो यह लेख जरूर पढ़ें। आज के इस लेख में हम आपको रक्षाबंधन के लिए कुछ स्टाइलिश ऑउटफिट आइडियाज देने जा रहे हैं -

रक्षाबंधन पर आप लॉन्ग स्कर्ट और शर्ट पहन सकती हैं। आप प्रिंटेड लॉन्ग स्कर्ट को व्हाइट शर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। इसके साथ सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनें। आप चाहें तो क्रॉप टॉप के साथ भी लॉन्ग स्कर्ट पहन सकती हैं। इसके साथ आप चोकर नेकलेस पहनकर अपने लुक को एन्हांस कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सिंपल सी कुर्ती को इन तरीकों से करें स्टाइल, फेस्टिव सीजन में दिखेंगी सबसे खूबसूरत

धोती पैंट्स

अगर आप रक्षाबंधन कोई नया लुक ट्राई करना चाहती हैं तो धोती पैंट्स पहन सकती हैं। आप इसके साथ कुर्ती या टॉप पहन सकती हैं। आप चाहें तो धोती पैंट्स को साड़ी के साथ भी पेयर कर सकती हैं। इस लुक में आप बेहद स्टाइलिश और स्मार्ट नज़र आएंगी।

साड़ी

किसी भी लड़की के लिए उसकी माँ या दादी-नानी की साड़ी बेहद खास होती है  इस बार रक्षाबंधन पर आप माँ की कॉटन साड़ी पहन सकती हैं। अपने लुक को ग्लैमअप करने के लिए आप कॉटन साड़ी को क्रॉप टॉप या ब्रालेट के साथ पेयर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पार्टी में खुद को जान्हवी कपूर की तरह करें स्टाइल

प्लाज़ो सूट

चाहे कोई तीज-त्योहार हो या शादी-ब्याह का मौका हो, सूट-सलवार हर लड़की की पहली पसंद होती है। आप रक्षाबंधन पर प्लाज़ो सूट या सलवार सूट पहन सकती हैं। गोल्डन झुमके और चूड़ियाँ पहनकर और बिंदी लगाकर आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।

मैक्सी ड्रेस

रक्षाबंधन पर आप मैक्सी ड्रेस भी ट्राई कर सकती हैं। आपको बाजार में या ऑनलाइन अलग-अलग डिज़ाइन वाली मैक्सी ड्रेस मिल जाएंगी। आप मैक्सी ड्रेस के साथ लॉन्ग इयररिंग पहनकर अपने लुक को एन्हांस कर सकती हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Monsoon In India | देश के कई राज्यों में मॉनसून की भारी तबाही, दिल्ली-NCR में जलभराव, सूरत में 9 की मौत, केरल-कश्मीर में भूस्खलन

Eknath Shinde दफ्तर में Sharad Pawar-MLA की मुलाकात, Maharashtra में सियासी खलबली!

Health Tips: धुंधलापन और Dry Eyes सिर्फ थकान नहीं, आपकी Smoking Habit का है नतीजा, जानें पूरा सच

इजरायल ने सुरंग में सीमेंट भरकर किया पैक, Hamas के सरेंडर के साथ क्या गाजा में सबकुछ थम जाएगा?