पीरियड्स पेन में जादुई असर करता है यह आयुर्वेदिक नुस्खा, बनाने के लिए चाहिए बस 2 चीज़ें

By प्रिया मिश्रा | Nov 12, 2021

महिलाओं में पीरियड्स होना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट दर्द, पैरों में दर्द, मूड स्विंग्स, ब्रेस्‍ट में सूजन और दर्द आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।  दरअसल, पीरियड्स के दौरान महिलाओं की बॉडी में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजेन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इस वजह से महिलाओं को यह लक्षण महसूस होते हैं। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में बहुत ज़्यादा दर्द होता है। ऐसे में कई महिलाऐं दवाओं और पेन किलर का सहारा लेती हैं लेकिन इनसे शरीर पर साइड इफ़ेक्ट होते हैं। ऐसे में आज हम आयुर्वेद का एक ऐसा चमत्कारी घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जिससे आपको पीरियड्स पेन से राहत मिलेगी। यह नुस्खा आयुर्वेदिक डॉक्‍टर जीतू रामचंद्रन ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में नवजात शिशु को ठंड से बचाने के लिए ध्यान में रखें ये जरूरी बातें, ऐसे करें देखभाल

यह नुस्खा बेहद आसान है और इसके लिए आपको सिर्फ 2 चीज़ों की आवश्यकता होगी - गुड़ और जीरा। दरअसल, गुड़ में भरपूर मात्रा में सोडियम और पोटैशियम होता है जो पीरियड्स पेन में फायदेमंद होता है। यह शरीर में एंडोर्फिन जारी करता है जिससे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से छुटकारा मिलता है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान दर्द, ऐंठन या मूड स्विंग्स जैसी समस्याएँ होती हैं तो गुड़ खाएं। वहीं, जीरे में एंटीस्पास्मोडिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पीरियड्स पेन और ऐंठन से छुटकारा दिलाने में बेहद फायदेमंद है।


सामग्री 

जीरा- 50 ग्राम 

गुड़- 25 ग्राम


विधि

एक पैन में जीरा और गुड़ डालकर अच्‍छी तरह से भून लें। 

इसके बाद ठंडा करके पीसकर पाउडर बना लें।

फिर दोनों चीजों को अच्‍छी तरह से मिलाकर इसके लड्डू बना लें।  

पीरियड्स आने से एक या दो दिन पहले इस लड्डू को दिन में दो बार गर्म पानी के साथ लें।

 

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव के शुरुआती दो चरण के बाद मोदी आगे हैं : Amit Shah

Karnataka Sex Scandal Case । पीड़ितों की हुई पहचान, संपर्क साधने में जुटी SIT Team, रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश में महिला T20 विश्व कप के Group A में