Skin Care Tips: डार्क सर्कल्स कम करने के लिए ट्राई करें ये घरेलू नुस्खा, कुछ ही समय में दिखने लगेगा रिजल्ट

By अनन्या मिश्रा | May 13, 2025

डार्क सर्कल्स की वजह से चेहरे की सुंदरता कम हो जाती है। डार्क सर्कल्स होने के कई कारण हो सकते हैं। डार्क सर्कल्स की समस्या कम करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करते ही डार्क सर्कल्स की समस्या दोबारा शुरू हो जाती है। लेकिन अगर आप इस समस्या को कम करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकती हैं। दरअसल, हम आपको 2 ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करने से यह समस्या कम हो सकती है।

खीरे का इस्तेमाल

इसे भी पढ़ें: Kids Lunch Box Recipe: बच्चे को लंच बॉक्स में बनाकर दें लौकी के अप्पे, चट कर जाएंगे पूरा टिफिन

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले खीरे के पतले-पतले स्लाइस काट लें।

अब इन स्लाइस को फ्रिज में रख दें।

फिर इन स्लाइस को आंखों के ऊपर रखें।

सप्ताह में 2-3 बार इसका उपयोग करना चाहिए।

बादाम तेल से मालिश करें

बादाम का तेल स्किन से जुड़ी समस्या को खत्म करने के अलावा डार्क सर्कल को कम करने में भी उपयोगी माना जाता है। बादाम के तेल में कई सारे गुण पाए जाते हैं। बादाम के तेल में विटामिन E पाया जाता है, जोकि स्किन संबंधी समस्या को कम करने में सहायक होता है। यह तेल स्किन में नमी बनाए रखने में भी मदद करता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले एक कटोरी में बादाम का तेल लें।

फिर इस तेल को डार्क सर्कल्स वाली जगह पर लगाएं।

अब हल्के हाथों से मसाज करें।

सप्ताह में 2-3 दिन बार इस उपाय को करने से आपको जल्द ही रिजल्ट मिलेगा।

प्रमुख खबरें

जमीन बेचकर बेटे को बनाया Cricketer, Bihar के Vaibhav Suryavanshi की Team India तक की संघर्ष गाथा

World Cup 2026 पर विवादों का साया, अब Lionel Messi की Private जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप

Mohammed Siraj को क्यों दिया गया आराम, आंकड़ों ने बताई भारतीय टीम की बड़ी रणनीति

USA ने तोड़ा FIFA World Cup का सपना, घर लौटे Omar Artan का हुआ हीरो जैसा ग्रैंड वेलकम