इस होममेड ड्रिंक के सेवन से मिनटों में दूर होगी पेट फूलने की समस्या, जानें बनाने का तरीका

By प्रिया मिश्रा | Apr 29, 2022

गलत खानपान और सुस्त जीवन शैली के कारण पेट संबंधी समस्याएं होना आम है। आजकल अधिकतर लोगों की डेस्क जॉब होती है। ऐसे में लोगों को पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है। पेट फूलने की समस्या को ब्लोटिंग के रूप में भी जाना जाता है। यह समस्या बेहद आम है और किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। ब्लोटिंग कई कारणों से हो सकती है जैसे कब गैस खाना खाने के बाद तुरंत सो जाना या लेट जाना या फिर मोटापा। ब्लोटिंग से स्वास्थ्य को कोई बड़ा नुकसान नहीं होता है लेकिन इससे हमारे रोजमर्रा के कामों में बाधा पैदा हो सकती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कर ब्लोटिंग कम करने वाली एक ड्रिंक के बारे में बताया है। दीक्षा के अनुसार, रोजाना इस ड्रिंक का सेवन करने से ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: रोजाना इस तरह खाएंगे अखरोट तो सेहत को होंगे जबरदस्त लाभ, दूर होंगी ये गंभीर बीमारियाँ

ब्लोटिंग कम करने की ड्रिंक बनाने की सामाग्री 

1 गिलास पानी

5-7 पुदीने की पत्तियां

1 चम्मच जीरा

आधा चम्मच अजवाइन


ड्रिंक बनाने की विधि 

इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक बर्तन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें पुदीने की पत्तियां, जीरा और अजवाइन डालकर उबालें। फिर इसे छानकर सिप सिप करके पिएं।

इसे भी पढ़ें: घंटों फोन में देखने वाले हो जाएं सावधान! हो सकती है सर्वाइकल की समस्या, बचने के लिए करें ये योगासन और उपाय

कैसे करें इस ड्रिंक का सेवन 

ब्लोटिंग की समस्या में आप इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पी सकते हैं। इसके अलावा, खाने के आधे घंटे पहले या बाद में भी इसका सेवन किया जा सकता है। अगर आपको बहुत ज्यादा ब्लोटिंग हो रही हो तब भी आप इसे पी सकते हैं।


फायदे 

गर्मियों में पुदीने का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यह शरीर को ठंडक देता है। वहीं, जीरा भी पेट के लिए बहुत लाभकारी है। यह पेट के डाइजेस्टिव जूस के स्त्राव को नियंत्रित करता है। यह कफ और वात को कम करने में भी मदद करता है। अजवाइंग भी पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे ब्लोटिंग, एसिडिटी और गैस की समस्या से निजात मिलता है।

 

- प्रिया मिश्रा 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत