टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही बनाएं ये होममेड शैंपू, दोगुनी तेज़ी से होगी हेयर ग्रोथ

By प्रिया मिश्रा | Mar 05, 2022

हर लड़की की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। लेकिन आजकल की बदलती जीवनशैली, खानपान की आदतों, बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण बालों की तमाम समस्याएँ होने लगती हैं। आज के समय में हर कोई बालों की किसी ना किसी समस्या से जूझ रहा है। लेकिन बालों के झड़ने की समस्या से अधिकतर लोग परेशान हैं। वैसे तो बाजार में कई शैंपू मौजूद हैं जो दावा करते हैं कि बालों का झड़ना रुक जाएगा। लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स से बालों को लंबे समय में नुकसान होता है। ऐसे में आप झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए घर पर ही कुछ नेचुरल आइटम्स की मदद से हर्बल शैम्पू बना सकते हैं। जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

रीठा पाउडर- 1 कटोरी

आंवला पाउडर- 1/2 कटोरी

शिकाकाई- 1/2 कटोरी

फ्लैक्स सीड्स- 1/2 कटोरी

शैंपू बनाने की विधि- 

सामग्री

 सबसे पहले एक कढ़ाई में 3 से 4 गिलास पानी डालकर उबाल लें। जब पानी में एक उबाल आ जाए तो उसमें सभी सामग्री को एक-एक करके डाल दें।

अब इसे धीमी आँच पर कम से कम 20 मिनट तक पकाएं। जब मिक्सचर गाढ़ा हो जाए तो इसे गैस से उतार लें। अब इसे छन्नी की मदद से छान लें। ध्यान रखें कि यह मिश्रण ज़्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए। 

आप इसे हेयर वॉश करने के लिए अपने नॉर्मल शैम्पू की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 3 चीज़ें, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा

एलोवेरा शैंपू

सामग्री

एलोवेरा जेल - 1/4 कप

शहद - 2 बड़े चम्मच 

एप्पल साइडर विनेगर - - 2 बड़े चम्मच 


शैंपू बनाने की विधि- 

सबसे एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें। अब इसमें शहद और एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इसे हाथों से तब तक मिलाएं, जब तक यह झागदार नहीं हो जाता। 

आप चाहें तो शैंपू में खुशबू बढ़ाने के लिए एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डाल सकते हैं। 

आप इसे हेयर वॉश करने के लिए अपने नॉर्मल शैम्पू की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि

Bihar में Forensic Labs का होगा आधुनिकीकरण, गृह विभाग ने बनाई विशेष रणनीति

Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर

एयरस्पेस बंद कर बहुत अकड़ में था पाकिस्तान, उसी के दोस्त से भारत ने निकाल लिया जुगाड़