DIY Hair Mask: Hair Fall की टेंशन खत्म! आजमाएं ये मैजिकल DIY Hair Mask, बाल बनेंगे जड़ से मजबूत

By अनन्या मिश्रा | Jun 08, 2026

क्या आप भी हेयर फॉल से परेशान हैं। वहीं लोग हेयर फॉल से बचने के लिए तर-तरह के महंगे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनका भी कोई असर लंबे समय तक नहीं नजर आता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हेयर फॉल को रोकने वाला एक ऐसा DIY हेयर मास्‍क के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। यह हेयर मास्क हेयर फॉल कम करने, बालों को मजबूत बनाने और बालों को सॉफ्ट व शाइनी बनाने में मदद करता है।

गुड़हल के पत्ते- 1 कटोरी

एलोवेरा जेल- 3 बड़े चम्‍मच

करी पत्ते- 1 कटोरी

अरंडी का तेल- 1 चम्‍मच

गाढ़ा दही- 3 बड़े चम्‍मच

नारियल तेल- 1 चम्‍मच

इसे भी पढ़ें: आपकी Kitchen में छिपा है Tanning हटाने का राज! पाएं Glowing Skin और खूबसूरत पैर

हेयर मास्‍क बनाने का तरीका

इसको बनाने के लिए मेथी के बीजों को रात भर के लिए भिगो दें।

अगले दिन सुबह भीगे हुए मेथी के बीज, गुड़हल के पत्ते, करी पत्ते और एलोवेरा जेल को पीसकर पेस्ट बना लें।

अब इसमें कैस्टर ऑयल, दही और नारियल तेल डालकर अच्छे से मिलाएं।

फिर इस पेस्ट को स्कैल्प से लेकर पूरे बालों में अप्लाई करें।

इसके बाद हल्के हाथों से कुछ मिनट तक मसाज करें।

अब इसको 30 से 45 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।

इसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो डालें।

आप सप्ताह में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

जानिए DIY हेयर मास्‍क के फायदे

इस हेयर मास्क से बालों का झड़ना कम होता है।

इससे बाल शाइनी और सॉफ्ट होते हैं।

इस हेयर मास्क से बालों की ड्राईनेस कम होती है।

DIY हेयर मास्‍क से बालों में मजबूती आती है।

वहीं इससे बाल लंबे और घने होते हैं।

फायदे

मेथी बालों के देखभाल के लिए सबसे अच्छा उपाय है। इसमें आयरन, प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मेथी बालों की जड़ों को मजबूत करता है, डैंड्रफ से लड़ती है और हेयर फॉल को कम करके शाइन लाती है।

करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह बालों की जड़ों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। करी पत्ता में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाता जाता है, जोकि स्कैल्प हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम होता है।

गुड़हल बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें अमीनो एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से बाल मजबूत होते हैं, बालों की शाइन बढ़ती है और हेयर ग्रोथ होती है

एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और कूलिंग तत्व पाए जाते हैं। यह स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को मजबूत व शाइनी बनाता है। अगर आप इसका रोजाना इस्तेमाल करती हैं, तो इससे डैंड्रफ कम होता है और स्कैल्प हेल्दी रहता है।

प्रमुख खबरें

Aviation Sector में Adani-GMR की एंट्री का विरोध, IndiGo प्रमुख बोले- निष्पक्ष Competition के लिए यह खतरनाक

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत