रात में आते हैं डरावने या बुरे सपने तो आजमाएं नींबू का यह टोटका, ये उपाय बदल देंगे आपकी ज़िंदगी

By प्रिया मिश्रा | Feb 23, 2022

नींबू का इस्तेमाल कई ज्योतिष उपायों और तांत्रिक कर्मों में किया जाता है। नींबू का इस्तेमाल नजर दोष, वास्तु दोष या टोने-टोटके से बचाव के लिए भी किया जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर नींबू से जुड़े वास्तु नियमों का पालन सही तरह किया जाए तो जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। नींबू से जुड़े ऐसे कई टोटके हैं जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं। हालाँकि, ध्यान रखें कि जब भी नींबू का कोई टोटका करें तो उसके बाद पीछे मुड़कर कभी न देखें। आज के इस लेख में हम आपको नींबू से जुड़े टोटके और वास्तु नियम बताने जा रहे हैं -

यदि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बना रहता है तो अपने बेडरूम में एक बड़े बर्तन में पानी भरें और उसमें एक साबूत नींबू के दो भाग करके डाल दें। हर दूसरे दिन बर्तन का पानी बदलकर उसमें नया नींबू काटकर डाल दें। यह उपाय कम से कम 1 महीने तक करें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ता मजबूत बनेगा और प्रेम भी बढ़ेगा।  

यदि किसी व्यक्ति को रात में अक्सर बुरे व डरावने सपने आते हों, जिसके कारण वह डर जाता हो और ठीक से नींद नहीं आती हो तो यह उपाय करें। इसके लिए उस व्यक्ति के तकिये के नीचे एक हरा नींबू रख दें। जब यह नींबू सूख जाए तो इसे हटाकर दूसरा हरा नींबू रख दें। ऐसा लगातार 5 बार करने से डरावने सपने आना बन्द हो जाएंगे और ठीक से नींद भी आने लगेगी।

यदि कोई स्वस्थ्य व्यक्ति अचानक अस्वस्थ्य हो जाए और उस पर किसी दवा का असर ना हो रहा हो तो यह नजरदोष के कारण भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में एक साबूत नींबू के ऊपर काली स्याही से 307 लिखकर उस व्यक्ति के ऊपर उल्टी तरफ से 7 बार उतारें। इसके बाद उस नींबू को चार हिस्सों में इस प्रकार से काटें कि वह नीचें से जुड़े रहें। इसके बाद नींबू को घर से बाहर किसी स्थान पर फेंक दें। यह उपाय करने से पीड़ित व्यक्ति का स्वास्थ्य शीघ्र ठीक हो जाएगा।  

घर में नींबू का पौधा लगाने से बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं और इससे वास्तु दोष का प्रभाव भी कम होता है। इसके लिए अपने घर के लॉन में नींबू का पौधा लगाएं।

अगर आपको दूकान या व्यापार में घाटा हो रहा हो तो शनिवार के दिन नींबू का यह उपाय आपको लाभ पहुंचा सकता है। इसके लिए एक नींबू को 4 टुकड़ों में काट लें और किसी चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में नींबू का एक-एक टुकड़ा फेंक दें। ऐसा करने से आपका व्यापार फिर से चलने लगेगा और मुनाफा होगा।

इसे भी पढ़ें: जिन लड़कियों के हाथ में होती है ये रेखा उनके पति छिड़कते हैं उन पर अपनी जान, क्या आपके हाथ में है?

यदि कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो एक नींबू और 4 लौंग अपने साथ लेकर किसी हनुमान मंदिर जाएं। इसके बाद मंदिर में पहुंचकर नींबू के ऊपर चारों लौंग लगा दें और हनुमानजी के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद हनुमानजी से सफलता दिलवाने की प्रार्थना करें और नींबू लेकर अपना काम शुरू कर दें। ऐसा करने से आपके कार्य में सफलता की संभावना बढ़ जाएंगी।

यदि घर में कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार है तो यह उपाय करें। इसके लिए एक सुई लगा नींबू बीमार व्यक्ति के सिर से 7 बार वारकर किसी चौराहे पर रख दें। मन जाता है कि ऐसा करने से चौराहे से  गुजरते समय जो भी व्यक्ति उस नींबू को स्पर्श करेगा, उस व्यक्ति को बीमार व्यक्ति की बीमारी लग जाएगी और बीमार ठीक हो जाएगा।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट