5 विधायकों को नॉमिनेट करवा बहुमत का दावा करने की कोशिश करेंगे, कांग्रेस ने SC के दखल से इनकार के बाद कहा- HC का विकल्प खुला

By अभिनय आकाश | Oct 14, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल की विधायक नामांकन शक्तियों पर याचिका की जांच करने से इनकार कर दिया। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता रविंदर शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 90 विधायकों के लिए विधानसभा चुनाव हुआ था, वे 5 विधायकों को नामांकित करना चाहते हैं। वे 5 विधायकों को नामांकित करेंगे और बहुमत का दावा करने की कोशिश करेंगे। जम्मू-कश्मीर से पूछे बिना, क्या उनके पास शक्ति है ऐसा करने के लिए? हमारी यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के समक्ष है और हमें सुप्रीम कोर्ट से इस संबंध में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की स्वतंत्रता मिली है। 

इसे भी पढ़ें: शिवलिंग पर बिच्छू... PM मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट से थरूर को राहत

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया कि चुनावी फैसले का गला घोंटा जा सकता है। इस पर पीठ ने जवाब दिया हम इस मामले पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं। आपको जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय से संपर्क करने की स्वतंत्रता है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप