भारत जैसे देशों को खुद टीका उत्पादन में सक्षम बनाने की कोशिश कर रहे हैं: बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह भारत और अन्य देशों की मदद कर रहा है ताकि वे कोविड-19 रोधी टीकों का निर्माण खुद कर पाएं। व्हाइट हाउस में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बाइडन ने कहा कि विश्व में टीकों की कई अरब खुराकों की जरूरत है और अमेरिका करीब आधा अरब खुराक उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ हम टीकों की आधा अरब खुराक उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध हैं। हम भारत जैसे देशों को स्वयं टीका उत्पादन में सक्षम बनाने की कोशिश कर रहे हैं.... हम इस काम में उनकी मदद कर रहे हैं। इस समय हम यही कर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: संघ प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एक युवक गिरफ्तार

बाइडन ने कहा कि जून में अपनी यूरोप यात्रा के दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि अमेरिका ‘फाइज़र’ के टीके की 50 करोड़ खुराक खरीदेगा और उसे लगभग सौ निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों को दान देगा। इन खुराकों को महीने के अंत में भेजना शुरू किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये