हार्दिक के डैमेज को कंट्रोल करने की कोशिश! कांग्रेस नेताओं ने नरेश पटेल से नाश्ते पर की मुलाकात

By अभिनय आकाश | May 19, 2022

गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले नेताओं की नाराजगी, पार्टी छोड़ने और और आने का सिलसिला तो आम है। प्रदेश कोई सा भी कारणों की सूची के साथ नेताओं का अपनी सहूलियत के साथ पार्टी से बार्हिगमन और आगमन होता रहता है। लेकिन कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए पार्टी छोड़ने वाले पाटेदार नेता हार्दिक पटेल ने प्रदेश से लेकर शीर्ष नेतृत्व पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हार्दिक भविष्य में सूबे में अपने लिए स्पेस तलाश रही आम आदमी पार्टी की ओर रूख करेंगे या फिर सत्तारूढ़ बीजेपी के साथ हो लेंगे। इस सवाल का जवाब हर कोई तलाशने में लगा है। हार्दिक के पार्टी छोड़ने के बाद प्रदेश में पिछले करीब तीन दशकों से वनवास झेल रही कांग्रेस को झटका तो लगा है। इसी डैमेज कंट्रोल की कवायद में अब कांग्रेस पार्टी जुट गई है। गुजरात कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने गुरुवार सुबह राजकोट शहर के बाहरी इलाके में पाटीदार नेता नरेश पटेल के फार्महाउस पर जाकर उनसे मुलाकात की है। 

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने तो पार्टी का कर्ज उतारने को कहा था, मगर नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं

नरेश पटेल गुजरात की राजनीति में निर्णायक भूमिका अदा करने वाले पाटीदार समुदाय से आते हैं। नरेश पटेल को लेकर पिछले कुछ समय में गुजरात की राजनीति में अलग-अलग चर्चा चल रही है। पिछले एक दशक के दौरान नरेश पटेल का नाम गुजरात की राजनीति में खूब चल रहा है। खोडलधाम पर भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर अग्रणी रहे नरेश पटेल का पाटीदार समाज में जबरदस्त वर्चस्व है। वे पाटीदार के यूथ आइकन भी माने जाते हैं।  

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा