अलास्का में 8.2 की तीव्रता का जोरदार भूकंप, आधे घंटे के भीतर आए तीन झटके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2021

पेरीविले (अमेरिका)। अलास्का प्रायद्वीप पर 8.2 की तीव्रता के भूकंप के बाद हवाई के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। ‘होनोलूलू स्टार एडवरटाइज़र’ के अनुसार, प्रशांत सुनामी चेतावनी केन्द्र (पीटीडब्ल्यूसी) ने भूकंप की तीव्रता 8.1 बताते हुए कहा कि ‘‘ हवाई में सुनामी के खतरे का पता लगाने के लिए जांच जारी है।’’ वहीं, ‘यूएस जियोलॉजिकल सर्वे’ ने बताया कि रात करीब सवा आठ बजे आए भूकंप की तीव्रता 8.2 थी और इसके झटके अलास्का के पेरीविले से 56 मील (91 किलोमीटर) पूर्व-दक्षिणपूर्व में महसूस किए गए, जिसका केन्द्र समुद्र की सतह से करीब 29 मील की गहराई पर था।

इसे भी पढ़ें: बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका पहुंचे चीन के नए राजदूत छिन गांग, क्या संबंध सुधरेंगे?

पहले झटके के एक घंटे के भीतर ही 6.2 और 5.6 की तीव्रता के दो भूकंप के झटके इसी इलाके में महसूस किए गए। प्रशांत सुनामी चेतावनी केन्द्र (पीटीडब्ल्यूसी) ने एक नोटिस जारी कर बताया कि गुआम और अमेरिकन समोआ के लिए संभावित खतरे की अब भी जांच चल रही है। पीटीडब्ल्यूसी ने कहा, ‘‘ सभी मौजूदा जानकारी के आधार पर इस भूकंप से सुनामी आने की आशंका है और यह उसके केन्द्र से दूर स्थित तटीय क्षेत्रों के लिए भी विनाशकारी हो सकता है।’’ प्रारंभिक भूकंपीय आंकड़ों के आधार पर, भूकंप के केन्द्र के क्षेत्र में लगभग सभी ने व्यापक रूप से भूकंप महसूस किया होगा। इससे हल्की से मध्यम क्षति हो सकती है। शायद पेरीविले, चिग्निक झील और सैंडपॉइंट में भी मध्यम झटके महसूस किए गए।

प्रमुख खबरें

महाविनाश की ओर पश्चिम एशिया! 2500 अमेरिकी सैनिकों, एक और युद्धपोत को रवाना किया, तेहरान में भीषण धमाका

Iran पर कयामत बनकर बरसे अमेरिकी बम, Donald Trump ने तेल हब Kharg Island को जलाकर किया खाक, तेहरान में भीषण धमाकों से कांपी धरती!

मुश्किल में रैपर Badshah! हरियाणा महिला आयोग ने दिया गिरफ्तारी का आदेश, पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश

PM Modi Assam Visit | सिलचर में 23,550 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, पूर्वोत्तर को मिलेगा पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे