Flydubai Flight में टली 9/11 जैसी त्रासदी, PM Modi बोले- Captain Smit पर देश को गर्व

By अंकित सिंह | Oct 01, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई की एक उड़ान के दौरान कॉकपिट में हुई हाथापाई में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि कैप्टन की सूझबूझ से 9/11 जैसी संभावित घटना टल गई। को-पायलट द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने और विमान को क्रैश करने की कोशिश के दौरान मच्छार घायल हो गए थे। जानलेवा स्थिति के बावजूद, कैप्टन ने एक बड़ी दुर्घटना को टालने और उड़ान को सुरक्षित उतारने में मदद की।

इसे भी पढ़ें: Jaishankar ने US को हड़काया तो Donald Trump ने PM Modi को फोन घुमाया!

नई दिल्ली के भारत मंडपम में UPSC के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी देश का सीना गर्व से भर देती है। पीएम मोदी ने कहा कि कल हुई घटना में भारत के कैप्टन स्मित ने अद्भुत धैर्य, सूझ-बूझ और साहस का परिचय दिया; सचमुच, जैसा कि आज इज़राइल के प्रधानमंत्री ने कहा, एक भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी को होने से रोक दिया। स्मित के इस कारनामे पर हमें गर्व है।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कैप्टन स्मित के पिता भूपेंद्र, मां गीता और पत्नी सोनल से भी बात की। उन्होंने कहा कि आज मैंने उनके पिता भूपेंद्र, मां गीता और पत्नी सोनल से भी बात की। उनका अभी इलाज चल रहा है। आज पूरी दुनिया को उन पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे मच्छार की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और भारत का मान बढ़ाने वाले पायलट को सलाम करें।

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi ने Donald Trump से की फोन पर बात, व्यापार और रक्षा सहयोग की समीक्षा

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 ने बुधवार को इमरजेंसी सिग्नल भेजे थे और सऊदी अरब के तबुक शहर में प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुल अज़ीज़ एयरपोर्ट की ओर मुड़ने से पहले 34,000 फीट की ऊंचाई से 17,000 फीट से ज़्यादा नीचे तेज़ी से उतरी थी। इस फ्लाइट में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पायलट खून से लथपथ, ऑक्सीजन मास्क पहने और विमान की गैली में पीठ के बल लेटा हुआ दिखाई दे रहा है।

प्रमुख खबरें

Kerala: F Tune त्वचा क्रीम से किशोरी की किडनी डैमेज, उत्पादक पर एफआईआर दर्ज

Jagan Mohan Reddy से संपत्ति विवाद के बीच बेंगलुरु में रोकी गईं YS Sharmila Reddy, पुलिस ने दिखाया अदालती आदेश

Thiruparankundram Hill पर दीपक जलाने का मामला: सुप्रीम कोर्ट के आदेश को विजय सरकार ने दी चुनौती, बीजेपी ने लगाया वोट-बैंक राजनीति का आरोप

Maharashtra Drought: 310 तालुकाओं में चारे और जल प्रबंधन पर जोर, Sunetra Pawar ने दी जानकारी