Beauty Tips: बालों के लिए वरदान है तुलसी का पानी, डैंड्रफ-हेयरफॉल से ऐसे पाएं मुक्ति

By अनन्या मिश्रा | Nov 14, 2025

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ बालों का भी बहुत ध्यान रखती हैं। लेकिन बदलते मौसम के कारण ज्यादातर महिलाओं के बाल बेजान और रूखे होने लगते हैं। ऐसे में महिलाएं मार्केट में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन यह भी उनके बालों की खूबसूरती को कम करने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: अपर बॉडी है हैवी, ये सीक्रेट टिप्स दिलाएंगी परफेक्ट और बैलेंस लुक

बालों के लिए फायदेमंद है तुलसी का पानी

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें, तो ज्यादातर महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए मार्केट में मिलने वाले कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अब आप तुलसी के पानी से अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बालों को झड़ने और डैंड्रफ को कम करने में भी सहायता करते हैं।

तुलसी के पानी का इस्तेमाल

तुलसी के पानी का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले तुलसी के 15-20 पत्तियों को पानी में गर्म कर लें। फिर इसको थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें और साधारण पानी और तुलसी के पानी दोनों को मिक्स करके इसमें थोड़ा सा शैंपू मिलाकर बालों को धोएं। ध्यान रखें कि अगर आप माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपको अधिक फायदा मिल सकता है।

तुलसी और नीम के पत्तों का पानी

वहीं आप तुलसी के पानी के साथ नीम के पत्तों का पानी मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। इसको कम से कम 20 से 25 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें। ऐसा करने से आपको फायदा देखने को मिलेगा। आप चाहें तो बालों के लिए हेयर मास्क बनाते समय तुलसी के पानी को भी शामिल कर सकती हैं।

हेयर मास्क में मिलाएं तुलसी का पानी

अगर आप अंडे या फिर दही से हेयर मास्क बना रही हैं, तो इसमे तुलसी का पानी मिला दें। फिर इसको अपने बालों पर अप्लाई करें। ऐसा करने से बालों से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं और अगर आपको डैंड्रफ की परेशानी रहती है, तो इस तरीके से आप उससे भी निजात पा सकती हैं। तुलसी के पानी के इस उपाय को सप्ताह में दो बार आजमा सकती हैं।

इन बातों का रखें खास ध्यान

अगर आप पहली बार तुलसी के पानी को बालों के लिए इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके बाद ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी तरह की परेशानी होती है, तो एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच