महाराष्ट्र में खींचतान के बीच राउत का ट्वीट, लिखा- तुम्हारे पांव के नीचे कोई ज़मीन नहीं...

By अनुराग गुप्ता | Nov 07, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने एक बार फिर से दुष्यंत कुमार की कविता ट्वीट की। उन्होंने लिखा कि तुम्हारे पांव के नीचे कोई ज़मीन नहीं, कमाल है कि, फ़िर भी तुम्हें यक़ीन नहीं... 

संजय राउत ने इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा सकते हैं। आपको पता है कि भाजपा के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्याबल नहीं है, जिसको लेकर राउत लगातार बयान दे रहे हैं। उन्होंने इससे पहले ट्वीट किया था कि जो लोग कुछ नहीं करते है, वो कमाल करते है।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना को सता रहा विधायकों की टूट का डर, अब महाराष्ट्र में दिख रहा नया फॉर्मूला !

गुरूवार को ट्वीट करने के बाद एक बार फिर से संजय राउत ने संवाददाताओं से बातचीत की और कहा कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया