सुरंगों, ड्रोनों का मिलना भारत के खिलाफ पाकिस्तान की शत्रुता का सबूत है: नित्यानंद राय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सुरंगों एवं ड्रोनों का मिलना भारत के खिलाफ पड़ोसी देश की शत्रुता का सबूत है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राय ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 56वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित समारोह में बल को संबोधित करते हुए कहा कि इस सीमा के पास ‘‘अनिश्चितता’’ का माहौल है, क्योंकि सीमा पार से संघर्ष विराम समझौतों का अक्सर उल्लंघन किया जाता है। राय ने कहा, ‘‘हमारा पड़ोसी भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हथियारों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी और घुसपैठ को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि सुरंगों और ड्रोनों का मिलना उस देश की शत्रुता का सबूत है। राय ने दुर्गम इलाकों और खराब मौसम के बावजूद सीमाओं की रक्षा करने के लिए बल की प्रशंसा की। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह किसी ‘‘महत्वपूर्ण आधिकारिक काम’’ के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके, जिसके बाद राय को समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में बीएसएफ शिविर में परेड कार्यक्रम दो घंटे से अधिक देरी से आरंभ हुआ। बीएसएफ की एक दिसंबर, 1965 को स्थापना की गई थी। बीएसएफ पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करता है।

प्रमुख खबरें

India नैदानिक परीक्षण के लिए आकर्षक गंतव्य बन रहा : दवा उद्योग

फिडे ने विश्व चैंपियनशिप मुकाबले के लिए बोली प्रक्रिया शुरू की, लगभग 80 करोड़ रुपये का बजट रखा

DC vs MI IPL 2024: मुंबई इंडियंस की एक और हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रन से दी मात

Salman Khan firing case: सलमान के दुश्मनों पर बड़ा एक्शन! मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों पर MCOCA की धाराएं लगाईं