Pakistan की कुटाई पर बीच में कूदा तुर्की, भारत का नाम लेकर कहा- ऐसे भड़काऊ कदमों की निंदा करते हैं

By अभिनय आकाश | May 07, 2025

इधर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया और उधर इस्लामाबाद से लेकर रावलपिंडी तक में कोहराम मच गया। नतीजन पाकिस्तान के हमदर्द उससे संपर्क साधाना शुरू कर चुके हैं। चीन का मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स पहले ही पाकिस्तान की आवाज बनकर इस्लामाबाद के दुख दर्द को पूरी दुनिया को चीख चीख कर बता रहा था। दूसरी तरफ तुर्की की तरफ से पाकिस्तान को घुमाया गया फोन बता रहा है कि ये हमला पाकिस्तान के लिए जितना बड़ा जख्म था उतना ही तुर्की के लिए भी गहरा झटका रहा। तुर्की और पाकिस्तान हाथ में हाथ डाले भारत के बदले पर दुख मना रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया से पाकिस्तान में खौफ है। पूरा देश घबराया हुआ है और सभी इधर उधर भाग रहे हैें। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan से जंग नहीं चाहता भारत, लेकिन फिर कोई हिमाकत की तो...अजीत डोभाल ने चीन को फोन कर अच्छे से समझा दिया

पाकिस्तान ने यहां स्पष्ट तौर पर कहा कि पाकिस्तान में आम नागरिक मरे हैं। लेकिन ग्लोबल आतंकी मसूद अजहर कह रहा है कि इस हमले में उसका परिवार मारा गया है। पाकिस्तान इस बात को स्वीकारे न स्पीकार तुर्की हर हाल में उसका साथ देगा। तुर्की ने तो ये भी कहा है कि क्षेत्रीय सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति पर हम चिंता व्यक्त करते हैं। तुर्की ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हम पाकिस्तान और भारत के बीच हो रहे घटनाक्रमों पर चिंता के साथ नज़र रख रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: 200 से ज्‍यादा फ्लाइट कैंस‍िल, 18 एयरपोर्ट अस्‍थायी रूप से बंद, जानें ऑपरेशन स‍िंदूर के बाद देश में क्‍या-क्‍या हुआ?

तुर्की ने अपने बयान में कहा है कि भारत द्वारा कल रात (6 मई) किया गया हमला एक व्यापक युद्ध का जोखिम पैदा करता है। हम ऐसे भड़काऊ कदमों की निंदा करते हैं, साथ ही नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए हमलों की भी निंदा करते हैं। हम पक्षों से सामान्य ज्ञान का इस्तेमाल करने और एकतरफा कार्रवाई से बचने का आह्वान करते हैं। हमें उम्मीद है कि क्षेत्र में तनाव को कम करने के लिए जल्द से जल्द उपाय किए जाएंगे और आतंकवाद-रोधी क्षेत्र सहित आवश्यक तंत्रों को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए लागू किया जाएगा। हम 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले की जांच के लिए पाकिस्तान के आह्वान का भी समर्थन करते हैं।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

DP World भारत में करेगी 5 अरब डॉलर तक का अतिरिक्त निवेश, बुनियादी ढांचे पर जोर

Iran पर सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम MOAB गिराने का US Army कर रही विचार

Nitish Kumar की खातिर नौ हत्याएं करवाने का Anant Singh का दावा, JDU ने नकारा

अहमदाबाद Commonwealth Games 2030 के लिए केंद्र देगा 2000 करोड़ रुपये की मदद