अमेरिका के खिलाफ जाकर S-400 मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल करने पर अडिग तुर्की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2020

इस्तांबुल। तुर्की के रक्षा मंत्री ने एक बार फिर दोहराया है कि उनका देश अमेरिका के लगातार विरोध के बावजूद, रूस से खरीदी गई मिसाइल रक्षा प्रणाली के इस्तेमाल की योजना पर काम कर रहा है। रक्षा मंत्री हुलूसी आकार ने बृहस्पतिवार को संसदीय बजट आयोग को बताया कि सेना योजना के अनुसार एस-400 मिसाइल प्रणाली को तैनात करने की तैयारी कर रही है। अमेरिका, उत्तर-अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य तुर्की द्वारा रूस की यह विमान-रोधी प्रणाली खरीदे जाने विरोध करता रहा है और तुर्की को एफ -35 लड़ाकू विमान कार्यक्रम से निकाल चुका है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर