तुर्की ने F-35 कार्यक्रम से बाहर करने के अमेरिका के फैसले को ‘अनुचित’ बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

अंकारा। रूस की मिसाइल रक्षा प्रणाली की विवादित खरीद को लेकर तुर्की नाटो के एफ-35 लड़ाकू विमान कार्यक्रम से देश को बाहर करने के अमेरिका के ‘‘अनुचित’’ कदम पर बुधवार को जमकर बरसा। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह एकतरफा कदम ना तो गठबंधन की भावना का अनुपालन करता है और ना ही यह वैध तर्कों पर आधारित है।

मंत्रालय ने कहा कि एफ-35 कार्यक्रम के साझेदारों में से एक तुर्की को हटाना अनुचित है। उसने उन दावों को भी खारिज कर दिया कि रूस की एस-400 प्रणाली एफ-35 के लिए खतरा होगी। उसने कहा कि हम अमेरिका को इस गलती को सुधारने का मौका देते हैं। इस गलती से हमारे सामरिक रिश्तों में अपूरणीय क्षति होगी। इससे पहले बुधवार को अमेरिका ने लगातार चेतावनियों के बाद इस कार्यक्रम से तुर्की को बाहर करने की पुष्टि की।

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक