S-400 वायु रक्षा प्रणाली के कलपुर्जे खरीद रहा है तुर्की, अमेरिका ने दी चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2019

इस्तांबुल। अमेरिका की चेतावनियों के बावजूद तुर्की को दूसरे दिन भी रूस निर्मित वायुरक्षा प्रणाली के कलपुर्जे मिल रहे हैं। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर तुर्की ने रूस से हथियार खरीदने बंद नहीं किए तो वह नाटो सदस्य देश पर प्रतिबंध लगाएगा। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को ट्वीट किया कि राजधानी अंकारा के समीप मुर्तिद वायु अड्डे पर रूस का चौथा मालवाहक विमान उतर रहा है।

मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि एस-400 मिसाइल प्रणाली के कलपुर्जों की बहु प्रतीक्षित सुपुर्दगी शुरू हो गई है। अमेरिका ने लगातार चेतावनी दी है कि अगर तुर्की ने एस-400 की खरीद नहीं रोकी तो वह उस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाएगा और उसे एच-35 लड़ाकू विमान भी नहीं देगा। तुर्की ने अमेरिका के दबाव के आगे झुकने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी रक्षा खरीद राष्ट्रीय संप्रभुत्ता का विषय है।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग