Turkey ने दी ‘त्रिकंड’ को उड़ाने की धमकी, तभी बीच समुंदर भारत ने उतार दिए ब्रह्मोस से लैस 4 युद्धपोत, और फिर...

By अभिनय आकाश | Oct 03, 2025

भूमध्य सागर में अपने आप को राजा समझने वाले तुर्किए ने भारत के साथ पंगा लेकर बड़ी भूल कर दी है। दरअसल, भारत के त्रिकंड युद्धपोत को घेरने की कोशिश करते हुए भारत को धमकी दी गई कि 18 घंटे का अल्टीमेटम है। इसे हटा लीजिए वरना अंजाम खतरनाक होंगे। इसके बाद भारत ने अपनी एक रणनीति से न केवल तुर्किए को करारा जवाब दिया बल्कि साऊदी अरब की भी टेंशन बढ़ा दी। भारत ने भूमध्य सागर में 4 युद्धपोत उतार दिए हैं। जिससे तुर्किए के युद्धपोत किनारे लग गए और उन्हें समझ आ गया कि भारत से पंगा लेना उसके लिए घातक हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Putin का डबल गेम, भारत ने बहुत रोका, फिर भी नहीं माना रूस, पाकिस्तान को दिया बड़ा हथियार

तीन देशों अल्जीरिया, साइप्रस, ग्रीस के साथ तुर्किए का विवाद चलता है। तीनों ही ईसाई देश हैं। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अल्जीरिया, साइप्रस, ग्रीस के साथ अपने रिश्ते बढ़ाने शुरू किए। पीएम मोदी साइप्रस के दौरे पर भी गए थे। उसी मिशन के तहत नेवल एक्सरसाइज हो रहा है। जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना के तलवार श्रेणी के युद्धपोत, आईएनएस त्रिकंद को सलामीस में तैनात किया गया था और उसने 17-18 सितंबर को मायर्टोअन सागर में तीन यूनानी नौसेना के जहाजों के साथ नौसैनिक अभ्यास किया था। इसके बाद, भारतीय युद्धपोत लिमासोल के एक बंदरगाह पर पहुँचा और 24 सितंबर को साइप्रस नेशनल गार्ड नेवी के जहाजों के साथ इसी तरह का अभ्यास किया। 

इसे भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की शस्त्र पूजा: बोले- भारत जब चाहे, पाकिस्तान को देगा मुंहतोड़ जवाब

तुर्किए ये युद्धभ्यास देख बौखला उठा और उसने 18 घंटे का अल्टीमेटम भारतीय  जहाजों को लेकर दिया। तुर्किए भारतीय जहाज को रॉकेट के जरिए निशाना बनाने की फिराक में था। जिसके बाद भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए ब्रह्मोस से लदे हुए तीन और जहाज भेज दिए। जिसके बाद तुर्किए शांत पड़ गया। ग्रीस के साथ हमारा नेवल एक्सरसाइज पूरा हो गया। 

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में