नफरत भड़काने के मामले में तुर्की की गायिका पर अभियोग चलाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2022

अंकारा,  3 सितम्बर (एपी)। तुर्की की पॉप गायिका गुलसेन कोलाकोग्लूको देश के धार्मिक विद्यालयों का मजाक उड़ाकर ‘‘घृणा और शत्रुता भड़काने’’ के मामले में शुक्रवार को अभ्यारोपित किया गया और इसके लिए उन्हें तीन साल तक की सजा हो सकती है। गायिका एवं गीतकार गुलसेन को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें चार दिन बाद रिहा कर दिया और नजरबंद रखा गया। गायिका ने अप्रैल में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान एक मजाक किया था और कहा था कि उनका एक संगीतकार एक धार्मिक स्कूल में जाने के कारण ‘‘बिगड़’’ गया।

तुर्की की दंड संहिता वर्ग, नस्ल, धर्म या सम्प्रदाय के आधार पर समाज में विभिन्न समूहों के खिलाफ घृणा और शत्रुता को बढ़ावा देने को अपराध घोषित करती है और ऐसे मामलों में जेल की सजा का प्रावधान है। अभियोग में गुलसेन का बयान शामिल किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने अपने बैंड के एक सदस्य के साथ मजाक किया था, जिसका उपनाम ‘इमाम’ है, लेकिन वह धार्मिक स्कूल नहीं गया है।

उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘मैंने हमारे देश के किसी वर्ग या इमाम हातिप के छात्रों का अपमान करने या उन्हें बदनाम करने के इरादे से ऐसा नहीं कहा था।’’ गुलसेन (46) अपने भड़काऊ कपड़ों और एक संगीत समारोह के दौरान एलजीबीटीक्यू का झंडा लहराने को लेकर पहले भी इस्लामी समुदाय के निशाने पर आ चुकी हैं। मामले पर सुनवाई शुरू करने के लिए उनके अभ्यारोपण को अदालत द्वारा मंजूरी दिया जाना अनिवार्य है। गुलसेन की नजरबंदी हटाए जाने के उनके वकील के अनुरोध को ठुकरा दिया गया।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन