भारत को निशाना बनाने वाली कट्टरपंथी गतिविधियों को हवा देने की खबरों को तुर्किये ने नकारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2025

भारत और अन्य देशों को निशाना बनाकर कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने की खबरों को तुर्किये ने बुधवार को पूरी तरह से भ्रामक बताकर खारिज कर दिया है। तुर्किये के संचार निदेशालय के ‘काउंटरिंग डिसइंफॉर्मेशन सेंटर’ ने एक बयान में कहा कि खबरों में यह दावा किया गया है कि “तुर्किये भारत में आतंकवादी कृत्यों से जुड़ा हुआ है और आतंकवादी समूहों को साजो-सामान, राजनयिक और वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

गौरतलब है कि सोमवार शाम को भारतीय राजधानी में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में घातक विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे। जांच के दौरान पाया गया कि दिल्ली विस्फोट के दो मुख्य संदिग्धों ने तुर्किये की यात्रा की थी।

प्रमुख खबरें

Trump की धमकी के बीच अचानक रूस पहुंचे जयशंकर का धमाका, पुतिन को दिया मोदी का सीक्रेट मैसेज!

Bangladesh में 2024 के जनविद्रोह केस में 3 Journalists को ट्रायल तक जेल में रखने का आदेश

Bhadohi से अगवा किशोरी Jaunpur में मिली, पुलिस ने आरोपी अरमान को पकड़ा

Top 10 Breaking News 24 August 2026 | Iran-US Economic War | Operation Sindoor | Singheshwar Temple Stampede | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें