By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2021
मुंबई।मशहूर टेलीविजन अभिनेता रवि दुबे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और पृथक-वास में रह रहे हैं। अभिनेता (37) ने इंस्टाग्राम पर सोमवार रात यह जानकारी दी और उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों को एहतियात बरतने को भी कहा। उन्होंने लिखा, ‘‘ अभी रिपोर्ट मिली है और मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हूं, पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आए सभी लोग अपना ध्यान रखें... मैं पृथक रह रहा हूं और मेरे प्रियजन मेरा ध्यान रख रहे हैं।’’