Mumbai की बारिश में डूबा TV एक्ट्रेस Ashnoor Kaur का 4 करोड़ का आशियाना

By एकता | Jul 02, 2026

मुंबई में हो रही भारी बारिश अब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अशनूर कौर के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बारिश के कारण उनका करोड़ों का आलीशान घर पानी से पूरी तरह भर गया है। अशनूर ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके घर के अंदर चारों तरफ पानी भरा हुआ है।

वाइपर लेकर सफाई में जुटा स्टाफ

वीडियो में घर के लोग और स्टाफ वाइपर लेकर पानी को बाहर निकालने और सफाई करने में जुटे हुए हैं। हालत इतनी खराब थी कि लिविंग रूम में बिछी महंगी कालीन भी पानी में पूरी तरह डूब गई। कालीन ज्यादा खराब न हो, इसलिए वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे तुरंत मोड़कर हटाया। इस मुश्किल को झेलते हुए अशनूर ने वीडियो के साथ लिखा, "मुझे एक इवें के लिए बाहर जाना था और तभी मेरे घर पर यह सब हो गया।"

इसे भी पढ़ें: कामाख्या देवी मंदिर पहुंचीं Uorfi Javed, लाल चुनरी और तिलक लगाए तस्वीरें हुईं वायरल

19 साल की उम्र में खरीदा था यह घर

आपको बता दें कि अशनूर कौर ने महज 19 साल की उम्र में अपनी मेहनत से मुंबई में यह घर खरीदा था। करीब 4 करोड़ रुपये के इस 3 BHK अपार्टमेंट में वह अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। इतनी छोटी उम्र में ऐसा बड़ा घर खरीदने पर उनके फैंस भी दंग रह गए थे। टीवी शोज से अपनी पहचान बनाने वाली अशनूर सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala के Thrissur तट पर अवैध मछली पकड़ने पर कार्रवाई, दो नौकाएं जब्त कर लगाया भारी जुर्माना

SCO मंच पर पाकिस्तानी मंत्री Musadik Malik ने पुराना किला में हुमायूं और शेरशाह का किया उल्लेख

Skill India के प्रशिक्षित युवा 2047 के विकसित भारत की बनेंगे नींव: Yogi Adityanath

Goa के करापुर-सारवन में हाउसिंग प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर हमला, कॉजपा नेता दीपके का आरोप