कांग्रेस में शामिल होते ही शिल्पा शिंदे बोलीं, अगले PM बनें राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2019

मुंबई। टीवी कलाकार शिल्पा शिंदे मंगलवार को मुंबई इकाई के कांग्रेस प्रमुख संजय निरुपम की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गईं। अभिनेत्री बिगबॉस के 11वें सीजन की विजेता रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्षों से देश को चला रही है। इसलिए मैंने इसमें शामिल होने का निर्णय लिया। आज देश में बदलाव की सख्त जरूरत है और सिर्फ कांग्रेस ही बदलाव ला सकती है। 

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने एक टेलिविजन सीरियल के निर्माताओं के साथ उनके विवाद के समय उनका साथ दिया था। शिंदे को संबंधित सीरियल से हटा दिया गया था। इस पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मनसे सिर्फ ‘मराठी बोलने वाले’ लोगों पर केंद्रित है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस किसी की भी मदद करने के दौरान उसकी जाति और धर्म नहीं देखती है। जबकि मनसे सिर्फ मराठी बोलने वाले लोगों पर केंद्रित है। जब मुझे मदद की जरूरत थी तो मनसे ने उसे मराठी रंग दिया था।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी