कुमकुम भाग्य फेम जरीना रोशन खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, को-स्टार्स ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020

मुंबई। टीवी अभिनेत्री जरीना रोशन खान का सोमवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी बेटी ने यह जानकारी दी। उन्होंने धारावाहिक “कुमकुम भाग्य” में इंदु दादी का किरदार निभाया था। वह 57 वर्ष की थीं। लोकप्रिय दैनिक धारावाहिक “कुमकुम भाग्य” के अलावा खान ने धारावाहिक “ये रिश्ता क्या कहलाता है” और “विद्या” में भी काम किया था। अभिनेत्री की बेटी हुमेरा खान ने कहा कि उनकी मां का सोमवार शाम साढ़े चार बजे निधन हुआ।

इसे भी पढ़ें: राजकुमार राव और कृति सनेन की नयी फिल्म घोषणा, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

शो में खान के साथ काम करने वाले अनुराग शर्मा ने कहा कि उन्हें अभिनेत्री की मौत की खबर सुनकर विश्वास ही नहीं हुआ। शर्मा ने कहा, “वह मजबूत और ऊर्जावान महिला थीं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि वह अब नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Congress नेता चेंथी अनी गिरफ्तार, Kerala CM का काफिला रोकने पर कार्रवाई

बिना चरित्र निर्माण के केवल डिग्री देने वाली शिक्षा अधूरी है, लखनऊ में बोले Rajnath Singh

Kyiv के Bucha में रूसी हमले में 27 की मौत, 50 रिहायशी इमारतें हुईं क्षतिग्रस्त

Congress ने Arunachal सीमा पर सुरक्षा व विकास की मांग की, सैनिकों के लिए सुविधाएं जरूरी