कोरोना संक्रमण से तमिल टीवी चैनल के वीडियो पत्रकार की मौत, मुख्यमंत्री ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2020

चेन्नई। तमिल टीवी चैनल में काम करने वाले 41 वर्षीय एक वीडियो पत्रकार की शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से यहां कोविड-19 अस्पताल में मौत हो गई। सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि वीडियो पत्रकार यहां एक अस्पताल में 14 जून से ही संक्रमण का इलाज करा रहे थे लेकिन शनिवार को उनकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मौत पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को पांच लाख रुपये की मदद राशि देने का आदेश दिया। सूचना मंत्री कादम्बर राजू ने भी पत्रकार की मौत पर दुख व्यक्त किया और 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। ग्रेटर चेन्नई निगम आयुक्त जी प्रकाश ने कहा कि वीडियो पत्रकार ई वेलमुरुगन की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है और वह इससे दुखी हैं। 

प्रमुख खबरें

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता