बलिया में टीवी चैनल के पत्रकार की गोली मारकर हत्या, तीन गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2020

बलिया/लखनऊ (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में सोमवार रात्रि एक निजी हिंदी टीवी चैनल के पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि रतन सिंह (45) की सोमवार रात्रि फेफना गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के समय वह घर की तरफ जा रहे थे। उधर लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि हत्या के मामले में तीन लोगों अरविंद सिंह, दिनेश सिंह और सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले बलिया पुलिस ने बताया कि अभी तक की जानकारी के अनुसार पत्रकार रतन सिंह का अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज शाम फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, उसी में पड़ोसी ने गोली मार दी,आरोपी दिनेश सिंह उनका दूर का रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्यवाही में जुटी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। रतन सिंह एक निजी हिंदी टीवी चैनल के पत्रकार थे। इनकी हत्या पर बलिया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis