माइनस तापमान के बीच लाहौल स्पिती में बीस बच्चों को वैक्सीन लगाई

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 06, 2022

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों 15-18 आयु वर्ग के बच्चों के लिये वैक्सीन लगाने के लिये अभियान चला है। लेकिन दुर्गम इलाकों में बने वैक्सीनेशन केन्द्रों तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं हे। चूंकि कई इलाके अभी कटे हैं। व वहां सडक यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 

 

लेकिन प्रदेश के जिला लहौल स्पिती में खराब मौसम भारी बर्फबारी स्वास्थय कर्मियों को अपना फर्ज निभाने से नहीं रोक पाई।  उनके प्रयास को खूब सराहा जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वास्थय कर्मियों के प्रयासों को सराहा हे। 

दरअसल, लाहौल-स्पीति में माइनस तापमान के बीच बीस बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आठ इंच बर्फ के बीच सफर कर पहुंचे। यहां स्वास्थ्य कर्मी बर्फबारी में फोर बाई फोर वाहन लेकर केलांग से 13 किलोमीटर दूर लोट गांव पहुंचे। इसके बाद सड़क से मालंग  स्कूल में स्थापित वैक्सीनेशन केंद्र तक पहुंचे। स्वास्थय कर्मियों ने वाहन के फिसलन के खतरे को नजरअंदाज करते हुए अपने कर्तव्य का पालन किया। वैक्सीनेशन केंद्र में बीस बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में लोट और मालंग स्कूल के बच्चों के लिए एक ही सेशन रखा गया था। इसमें बीस बच्चों को टीका लगाया गया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री की उपिस्थित में एचपीएसआईडीसी और सेल के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

इसमें दिलचस्प बात तो यह है कि यह कर्मी आठ इंच बर्फबारी में बच्चों की वैक्सीनेशन के लिए मालंग पहुंचे। हालांकि दो-दिनों से घाटी में बर्फबारी का दौर जारी है। इस सेशन में पीएचसी ठोलंग के डॉ. नैंसी, वरिष्ठ पुरुष स्वास्थ्य कर्मी वीरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अस्पताल केलांग की डाटा एंट्री ऑपरेटर पूनम और गीता देवी सहित चालक प्रीतम यांबा ने सेवाएं दीं। 

इसे भी पढ़ें: बर्फबारी के कारण अवरुद्ध नारकंडा को यातायात के लिए खोलने हेतु प्रशासन द्वारा प्रयास जारी

प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सवास्थय कर्मियों की सराहना करते हुये कहा कि परिस्थिति चाहे जो भी हो हिमाचल हर लक्ष्य प्राप्त करके ही रहता है। इसी जुनून के साथ प्रदेश 15-18 आयुवर्ग के लिए शुरू किए गए कोविड वैक्सीनेशन अभियान की भी सफल गाथा लिखेगा। आज खराब मौसम के बावजूद राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों को डोज लगवाई जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों सहित पूरी टीम को साधुवाद।

उधर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, पूर्व जिप सदस्य रमेश रुअलवा ने उक्त कर्मियों के कार्यों की सराहना की है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह वैद्य ने कहा कि एक ही सेशन किया गया, जिसमें बीस बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। 

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी