यमन में दो करोड़ लोग भूखे हैं, ढ़ाई लाख लोग कर रहे हैं तबाही का सामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2018

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि युद्ध प्रभावित यमन में दो करोड़ लोग भूख का और कम से कम ढ़ाई लाख लोग तबाही का सामना कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता के प्रमुख मार्क लोकॉक ने संवाददाताओं को बताया कि देश में तेजी से हालात खराब हो रहे हैं और यह चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि पहली बार यमन के ढ़ाई लाख लोगों को वैश्विक स्केल पर फेज -5 में रखा गया है। यह स्केल खाद्य असुरक्षा तथा कुपोषण की भयावहता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान और चीन सीपीईसी नेट व्यापक बनाने के लिए सहमत हैं

इस स्केल में फेज -5 भुखमरी, मौत और गरीबी को दर्शाता है।

लोकॉक और संयुक्त राष्ट्र में मानवीय मामलों के अवर महासचिव ने कहा है कि ये लोग चार प्रांतो ताएज , सादा , हज्जा और हेदोदिया में रह रहे हैं जहां संघर्ष तेजी से बढ़ रहा है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी