Twisha Sharma Case: 13 दिन बाद आज अंतिम संस्कार, Delhi AIIMS की Postmortem रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज?

By एकता | May 24, 2026

ससुराल में संदिग्ध हालत में जान गंवाने वाली ट्विशा शर्मा की मौत के 13 दिन बाद आज भोपाल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर करीब शाम 5 बजे अंतिम क्रियाएं की जाएंगी। इससे पहले दिल्ली एम्स के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम भोपाल में ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम कर रही है। परिवार का कहना है कि सभी जरूरी मेडिकल प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: भोपाल कोर्ट ने पति समर्थ को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, सुनवाई के दौरान भाई मेजर हर्षित समेत परिजन भी अदालत पहुंचे

7 दिन की पुलिस रिमांड पर पति समर्थ

इस मामले के मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह को पुलिस ने 10 दिनों तक फरार रहने के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद भोपाल की एक अदालत ने आरोपी पति को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान समर्थ ने पुलिस के सामने कई दावे किए हैं। उसका कहना है कि कुछ समय से ट्विशा के व्यवहार में बदलाव आ गया था और वह बेंगलुरु जाने के बजाय अजमेर में ही रहना चाहती थी।

इसे भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: पुलिस हिरासत में ट्विशा का पति समर्थ सिंह, डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम करेगी दिल्ली AIIMS की टीम

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां इस हाई-प्रोफाइल मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं। पुलिस को अब एम्स के डॉक्टरों द्वारा किए गए दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ, ट्विशा के माता-पिता और भाई की प्रशासन से बस एक ही मांग है कि उनकी बेटी की मौत के सच को सामने लाया जाए और उसे न्याय मिले।

प्रमुख खबरें

The Lord of the Rings The Rings of Power Season 3 Trailer Released: सॉरोन वन रिंग बनाने के लिए तैयार

नागरिकों की सुरक्षा पर Action Mode में सरकार, Saudi Arabia से उमराह यात्रियों की वापसी जारी

Mental Health बिगाड़ रही देर रात रील्स देखने की आदत अलार्म के लिए Phone से बनाएं दूरी

संजू सैमसन और Abhishek Sharma के मानसिक नियंत्रण की Sitanshu Kotak ने की तारीफ