Twisha Sharma Case: भोपाल कोर्ट ने पति समर्थ को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, सुनवाई के दौरान भाई मेजर हर्षित समेत परिजन भी अदालत पहुंचे

कड़े सुरक्षा घेरे के बीच आज समर्थ को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनुदिता गुप्ता के समक्ष पेश किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत परिसर और रूम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारियों की कड़ी निगरानी के बीच, इस मामले के हर पहलू पर अदालत में दोनों पक्षों की तरफ से तफसील से दलीलें पेश की गईं और विस्तृत बहस हुई।
इसे भी पढ़ें: Twisha Sharma केस में पति समर्थ सिंह गिरफ्तार, Police ने मांगी 7 दिन की रिमांड, खुलेंगे कई राज?
इससे पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि समर्थ सिंह को अदालत में पेश करने से पहले उनका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ट्विशा की मौत से संबंधित परिस्थितियों के बारे में उनसे विस्तार से पूछताछ करने के लिए सात दिन की हिरासत मांगेगी। पुलिस के अनुसार, समर्थ सिंह जबलपुर की एक अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचे थे, लेकिन प्रक्रिया आगे बढ़ने से पहले ही भोपाल पुलिस की टीम ने जबलपुर पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि घटना के बाद कई दिनों तक कथित तौर पर लापता रहने के दौरान उनकी मदद करने या उन्हें शरण देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
अन्य न्यूज़














