Twisha Sharma Case: सवालों के घेरे में मौत, AIIMS की जांच के बाद Bhopal में हुआ अंतिम संस्कार

By एकता | May 24, 2026

मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर उनके भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पहले, रविवार को ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम पूरा किया।

इसे भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: 13 दिन बाद आज अंतिम संस्कार, Delhi AIIMS की Postmortem रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज?

क्या है पूरा मामला?

बीती 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित ससुराल के घर में ट्विशा शर्मा का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। इस घटना के बाद ट्विशा के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी तरफ, ट्विशा के ससुराल वालों का दावा है कि उन्हें नशे की लत थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 22 मई को आदेश जारी किया था, जिसके बाद एम्स दिल्ली के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम रविवार को दूसरा पोस्टमार्टम करने भोपाल पहुंची थी।

प्रमुख खबरें

Siddaramaiah के कथित स्टिंग केस में दिल्ली से रितेश पांडे गिरफ्तार, Bengaluru कोर्ट से मिली जमानत

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई