ट्विटर ने जलवायु परिवर्तन पर विज्ञान का खंडन करने वाले विज्ञापनों पर रोक लगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2022

बर्लिन| ट्विटर ने कहा है कि वह अब अपनी साइट पर उन विज्ञापनदाताओं को अनुमति नहीं देगा, जो जलवायु परिवर्तन पर वैज्ञानिक मत से असहमति रखते हैं।

इस बात का कोई संकेत नहीं है कि क्या यह बदलाव सोशल मीडिया साइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा की जाने वाली टिप्पणियों को प्रभावित करेगा। ट्विटर और फेसबुक को ऐसे समूहों द्वारा निशाना बनाया जाता रहा है जो जलवायु परिवर्तन के बारे में भ्रमक दावों को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं।

यह घोषणा पृथ्वी दिवस के अवसर पर यूरोपीय संघ के उस समझौते पर सहमत होने से कुछ घंटे पहले की गई, जिसमें बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए नफरती भाषण, दुष्प्रचार तथा अन्य हानिकारक सामग्री को लेकर अपनी साइट पर और अधिक बारीकी से नजर रखने की आवश्यकता बताई गई है।

ट्विटर ने कहा कि वह आने वाले महीनों में इस बारे में अधिक जानकारी प्रदान करेगी कि वह अपने उपयोगकर्ताओं और जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी समिति के संदर्भ में जलवायु वार्तालाप के लिए विश्वसनीय, आधिकारिक संदर्भ प्रदान करने की उसकी क्या योजना है।

कंपनी के पास पहले से ही अपनी साइट पर एक समर्पित जलवायु विषय है और जलवायु परिवर्तन को लेकर भ्रामक सूचनाओं का मुकाबला करने के लिए पिछले साल के संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के दौरान इसे प्री-बंक्स के रूप में वर्णित किया गया था।

प्रमुख खबरें

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार