विज्ञापन घटने, भारी कर्ज के बोझ की वजह से ट्विटर को नकदी प्रवाह नकारात्मक : मस्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2023

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका के दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क ने कहा है कि विज्ञापनों से आमदनी आधे से भी कम होने की वजह से टि्वटर को नकदी का नुकसान हो रहा है। कारोबारी सलाह देने वाले एक ट्वीट के जवाब में मस्क ने शनिवार को कहा, ‘‘विज्ञापन राजस्व में (लगभग) 50 प्रतिशत की गिरावट और कर्ज के भारी बोझ की वजह से हमारा नकदी प्रवाह अब भी नकारात्मक है।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमें कुछ और करने से पहले नकदी प्रवाह को सकारात्मक करने की जरूरत है।’’ ट्विटर का 44 अरब डॉलर के सौदे में अधिग्रहण करने के बाद से मस्क विज्ञापनदाताओं को आश्वस्त करने का प्रयास कर रहे हैं। विज्ञापनदाता शीर्ष अधिकारियों को कंपनी से बाहर करने, बड़े पैमाने पर छंटनी को लेकर चिंतित हैं।

प्रमुख खबरें

FIH Womens World Cup में नीदरलैंड से 0-2 से हारी भारतीय टीम, डिफेंस ने दिखाया दम

Haryana में AgriStack पर किसानों का पंजीकरण 24 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

FDI Policy में बदलाव का असर, सीमा साझा करने वाले देशों के लिए Automatic Route से मिली बड़ी राहत

Bangladesh PM Tarique Rahman की India visit पर फैसला नहीं, ढाका ने दी सफाई