ट्विटर ने लिया पाकिस्तानी अकाउंट पर एक्शन, भारत के खिलाफ फैला रहे थे नफरत

By निधि अविनाश | Jun 28, 2022

भारत में पाकिस्तान के चार दूतावासों के ट्विटर खातों को बंद कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के तुर्की, संयुक्त राष्ट्र, ईरान और मिस्त्र स्थित दूतावासों के अकाउंट पर ये कार्रवाई की गई है। इसके अलावा ट्विटर ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय प्रसारक रेडियो पाकिस्तान का अकाउंट भी बंद कर दिया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र संकट के बीच शिवसेना के बागी विधायकों पर संजय राउत का ट्विट, कहा- जहालत एक किस्म की मौत

मंत्रालय ने कहा कि हैंडल 'भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी फैला रहे थे। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 10 भारतीय यूट्यूब चैनल और छह पाकिस्तानी चैनलों की सामूहिक दर्शकों की संख्या 68 करोड़ थी। उन्होंने कथित तौर पर सरकार द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का भी उल्लंघन किया, जो कि आईटी नियम, 2021 के तहत आवश्यक है।सरकार ने कहा, "पाकिस्तान में स्थित YouTube चैनलों को भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर जैसे विभिन्न विषयों पर भारत के बारे में फर्जी खबरें पोस्ट करने के लिए गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया था।

इसे भी पढ़ें: CM Yogi से मिले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, विधानसभा चुनाव को लेकर की चर्चा

भारत ने विश्व मंच पर भारत के खिलाफ फर्जी दुष्प्रचार करने के लिए पाकिस्तान की तीखी आलोचना की है। इससे पहले भी, भारत के खिलाफ प्रचार करने के लिए कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक/सस्पेंड कर दिया गया था। भारत सरकार के दावों के अलावा, डिजिटल फोरेंसिक, रिसर्च एंड एनालिटिक्स सेंटर (DFRAC) की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई पाकिस्तानी अकाउंट कई भारतीय संस्थानों के खिलाफ प्रचार कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी