CM Yogi से मिले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, विधानसभा चुनाव को लेकर की चर्चा

cm yogi
ANI

भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार प्रधान ने सोमवार शाम को मुख्‍यमंत्री योगी से उनके पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की और हाल ही में रामपुर और आज़मगढ़ लोकसभा सीटों पर हुए उप चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों की जीत से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की।

लखनऊ। केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को यहां उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के राज्यपाल ने केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र, इसको लेकर जताई चिंता

भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार प्रधान ने सोमवार शाम को मुख्‍यमंत्री योगी से उनके पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की और हाल ही में रामपुर और आज़मगढ़ लोकसभा सीटों पर हुए उप चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों की जीत से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की। प्रधान ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। इस मौके पर दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़