लोकतंत्र का गला घोंटने में भाजपा सरकार का साथ दे रहा है ट्विटर: प्रियंका गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पार्टी एवं इसके कई प्रमुख नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद (लॉक) किये जाने को लेकर बृहस्पतिवार को इस अमेरिकी माइक्रोब्लॉगिंग मंच पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ट्विटरए भारत में भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र का गला घोंटने में उसका साथ दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: आप नेता संजय सिंह के खिलाफ भाजपा नेताओं ने खोला मोर्चा

इससे पहले, कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने बंद (लॉक) कर दिया है, हालांकि ट्विटर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर ये कदम उठाया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया था।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता