Twitter को IT मिनिस्टर की दो टूक, हर प्लेटफॉर्म को मानने होंगे भारतीय कानून, नहीं होगा कोई समझौता

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2021

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के ट्विटर अकाउंट को एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया था। खुद रविशंकर प्रसाद ने ही इस मामले की जानकारी दी। डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन को लेकर कानून मंत्री का अकाउंट ब्लॉक किया गया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी नियमों का उल्लंघन है और कंपनी मेरे अपने खाते पर पहुंच से मना करने से पहले नोटिस देने में विफल रही। इससे बाद सिलसिलेवार ढंग से ट्वीट करते हुए कानून मंत्री ने कहा कि ट्विटर के कार्यों से संकेत मिलता है कि वे फ्री स्पीच के अग्रदूत नहीं हैं, जैसा कि उनकी तरफ से दावा किया जाता है। ट्विटर की मनमानी, असहनशीलता को लेकर मैंने जो टिप्पणियां की है, स्पष्ट तौर पर यह उसकी झल्लाहट है। रविशंकर प्रसाद ने कहा ट्विटर केवल अपने स्वयं के एजेंडे को चलाने में रुचि रखता है। साथ ही उन्होंने नए आईटी कानूनी को लेकर दो टूक कहा किचाहे कोई भी प्लेटफॉर्म हो, उन्हें नए आईटी नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा और उस पर कोई समझौता नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें