Twitter बिना किसी फेरबदल के करोड़ों दैनिक ट्वीट संबंधी आंकड़े मस्क के साथ करेगा साझा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2022

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका)। ट्विटर ने सोशल मीडिया मंच के अधिग्रहण को आगे बढ़ाने की एक कोशिश के तहत अरबपति एलन मस्क को बिना फेरबदल किए करोड़ों दैनिक ट्वीट संबंधी आंकड़े उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। मीडिया में आई कई खबरों में इसकी जानकारी दी गई। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने 21 अप्रैल को 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था। मामले से जुड़े वकीलों ने हालांकि आंकड़े साझा करने की योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

इसे भी पढ़ें: RBI की बैठक से पहले शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे चढ़ा

टेक्सास के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन ने भी ट्विटर के अपने स्पैम एवं फर्जी खातों की जानकारी का खुलासा करने में कथित रूप से विफल होने के मामले की जांच शुरू करने की सोमवार को घोषणा की थी। वाशिंगटन पोस्ट ने सबसे पहले मामले से परिचित व्यक्ति का हवाला देते हुए मस्क को आंकड़ों तक पूरी पहुंच प्रदान करने की ट्विटर की योजना की सूचना दी। अन्य खबरों ने सुझाव दिया कि अरबपति को केवल आंशिक पहुंच प्राप्त हो सकती है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार