AAP के दो सदस्य भाजपा में हुए शामिल, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2019

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के दो सदस्यों ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी भ्रष्टाचार का ‘अड्डा’ बन चुकी है। आम आदमी पार्टी (आप) के चिकित्सक प्रकोष्ठ के प्रमुख सरदार खान और शकूर बस्ती विधानसभा में पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष गौरव चौहान प्रदेश भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी की मौजूदगी में भगवा दल में शामिल हो गए।

इसे भी पढ़ें: शीला दीक्षित के बाद दिल्ली कांग्रेस के सामने नया नेता तलाशने की चुनौती

तिवारी ने कहा कि ‘आप’ में शामिल होने वाले लोग अब ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वे राष्ट्र की सेवा करने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। खान ने आरोप लगाया कि ‘आप’ भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है और केजरीवाल इसे संरक्षण दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh के ‘शराब घोटाला’ मामले में नोएडा के कारोबारी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार किया

Delhi Police Headquarters को बम होने का संदेश भेजने के आरोप में नाबालिग को पकड़ा गया

Covaxin Vaccine पूरी तरह सुरक्षित है : Bharat Biotech

कांग्रेस ने रायबरेली से Rahul Gandhi, अमेठी से Kishori Lal Sharma को चुनाव मैदान में उतारा