इंदौर में बीजेपी नेता की हत्या के दो फरार आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2024

इंदौर। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की इंदौर इकाई के 35 वर्षीय पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या के बाद फरार हुए दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को राजधानी भोपाल से गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भाजयुमो की शहर इकाई के उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे (35) की एमजी रोड थाना क्षेत्र में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि वारदात के वक्त वह रविवार को शहर में आयोजित होने वाली भगवा यात्रा के झंडे-बैनर लगवा रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: NEET UG और UGC-NET विवाद : कांग्रेस की छात्र शाखा NSUI का जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से हत्याकांड में इस्तेमाल देशी पिस्तौल और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। डीसीपी ने बताया, ‘‘हमारी जांच में पता चला है कि कल्याणे पर अर्जुन ने गोली चलाई थी। उसका कहना है कि उसने खरगोन से अवैध तौर पर देशी पिस्तौल खरीदी थी। हम इस बात की तसदीक कर रहे हैं।’’ पांडे ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी कल्याणे के पड़ोस में रहते हैं और शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि भाजयुमो पदाधिकारी के हत्याकांड को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि हत्याकांड की साजिश और इसमें अन्य लोगों के शामिल होने के संदेह को लेकर दोनों आरोपियों से पुलिस की विस्तृत पूछताछ जारी है।

प्रमुख खबरें

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video