Uttar Pradesh के जालौन में गौकशी मामले में मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2026

उत्तर प्रदेश के जलौन में गौकशी के मामले में पुलिस टीम से हुई मुठभेड़ में घायल होने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कुमार के अनुसार, 11 जनवरी को कोंच थाना क्षेत्र के कुदरा खुर्द और कुदरा बुजुर्ग गांवों के बीच खेत के किनारे एक नाले के पास मवेशियों के अवशेष मिले, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सक से जांच कराकर उन्हें सम्मानपूर्वक दफना दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गौकशी निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी कुमार ने अपराधियों को पकड़ने के लिए चार पुलिस टीम का गठन किया।

पुलिस के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और अन्य सबूतों के आधार पर जांच के दौरान तीन संदिग्धों की पहचान हुई। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि गौकशी मामले में शामिल दो संदिग्ध बहेड़ क्षेत्र में फिर से ऐसा करने की योजना बना रहे हैं, जिसके बाद स्वाट टीम और कोंच पुलिस ने खोवा-रावा लिंक रोड पर अवरोधक लगाकर जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें घायल होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपियों की पहचान कल्ला उर्फ जावेद (45) और असगर उर्फ अग्गस (46) के रूप में हुई। दोनों कोंच थाना क्षेत्र की आराजी लाइन इलाके के निवासी हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे