पुलिस से मुठभेड़ के बाद हत्या मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2025

मेरठ जिले के मवाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि 15 जुलाई को मवाना क्षेत्र के शिवनगर जुड्डी मोहल्ले में सुनील (37) नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर मवाना से फलावदा जाने वाले मार्ग पर निलोहा कट के पास जांच कर रही पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को संदेह के आधार पर रोकने का प्रयास किया, मगर उन लोगों ने रुकने के बजाय पुलिस पर गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और उन्हें पकड़ लिया गया। मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो तमंचे (.315 और .32 बोर), कारतूस और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पूछताछ में दोनों ने शिवनगर हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। उनके दो अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश