Disha Patani के घर फायरिंग! योगी के एक्शन में दो अपराधी मुठभेड़ में ढेर, UP पुलिस का बड़ा ऑपरेशन

By रेनू तिवारी | Sep 18, 2025

दिशा पटानी के घर गोलीबारी मामले में एक बड़ा खुलासा करते हुए, दिल्ली पुलिस ने नकुल और विजय नाम के दो फरार शूटरों की तस्वीरें जारी की, दोनों ने हमले से पहले इलाके की टोह ली थी। दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर गोलीबारी करने के आरोपी रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के दो सक्रिय सदस्य बुधवार को गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और दिल्ली पुलिस की अपराध जांच इकाई के साथ मुठभेड़ में मारे गये। पिछली 12 सितंबर को तड़के करीब तीन बजकर 45 मिनट पर अज्ञात हमलावरों ने दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर कई राउंड गोलीबारी की थी जिससे इलाके में दहशत उत्पन्न हो गई थी। इस सिलसिले में बरेली कोतवाली थाने में एक मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि बुधवार को एसटीएफ की नोएडा इकाई और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में रवींद्र और अरुण को रोका। उन्होंने बताया कि इसके बाद हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। यश ने बताया कि रवींद्र और अरुण दोनों रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। उन्होंने बताया कि रवींद्र का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में शामिल रहा था।

इसे भी पढ़ें: Delhi | राम कृष्ण आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास खोखे से टकराई दिल्ली पुलिस की कार, दुकानदार की मौके पर मौत

उन्होंने बताया कि मौके से एक ग्लॉक और एक जिगाना पिस्टल के साथ बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने कहा कि मुठभेड़ में दो आरोपियों के मारे जाने के बाद भी पाटनी के घर की सुरक्षा बरकरार रहेगी। अभिनेता के पिता जगदीश पाटनी ने बरेली में संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने उन्हें सूचित किया है कि उनके घर के बाहर गोलीबारी करने वाले लोग मुठभेड़ में मारे गए हैं। उन्होंने कहा, मुठभेड़ के बारे में मुझे विस्तार से कोई जानकारी नहीं है, लिहाजा मैं इस बारे में और कुछ नहीं कहना चाहता।

हरियाणा एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों की गोली लगने से मौत की पुष्टि की और बताया कि विशेष प्रकोष्ठ का एक जवान भी घायल हुआ है। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया, “बरेली गोलीबारी मामले में दोनों बदमाशों की स्पष्ट भूमिका थी, जिसने हाई-प्रोफाइल हस्तियों के आसपास सुरक्षा चिंताओं को जन्म दिया। इस घटना के जबरन वसूली से जुड़े होने का संदेह था।” वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब